दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 48वीं बोर्ड बैठक में इसका निर्णय लिया गया। इसको लेकर प्रवक्ता ने बताया कि इस साल यात्रा तीन जुलाई को दोनों मार्गों यानी कि अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गंदेरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी और रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को इसका समापन होगा।