Amar Ujala Samwad 2026: Operation Sindoor में Made in India का दिखा जलवा
'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' के मंच पर तीनों सेनाओं के पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने 'रणनीतिक शक्ति से आर्थिक समृद्धि' विषय पर बोलते हुए यह साफ किया कि आज का भारत अब पहले जैसा नहीं रहा और देश की रक्षा नीति में एक बड़ा रणनीतिक बदलाव आया है। सैन्य दिग्गजों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की खुली पारदर्शिता और सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि 'इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर' यानी सटीक सूचना तंत्र और 'मेक इन इंडिया' के तहत मिली आत्मनिर्भरता के दम पर जीता जाता है।