बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लैपटॉप वितरण के दौरान धार्मिक और जातीय भेदभाव किया जाता था। इलाहाबाद की चुनावी रैली में अमित शाह ने आरोप लगाया कि यूपी की सरकारी योजनाओं का लाभ देते समय पहले धर्म और जाति पूछे जाते थे फिर काम किया जाता था, लेकिन बीजेपी लोगों को हर तरह के भेदभाव से बचाने के लिए कई नौकरियों से इंटरव्यू ही खत्म करने का फैसला किया है।