एकनाथ शिंदे पर पूरा विपक्ष भड़का हुआ है। मामला अफसरों को ज्यादा ताकत देने का है। अजित पवार ने आरोप लगाया है कि अफसरों को शिंदे ने मंत्रियों और विधायकों से ज्यादा ताकत दे दी है। तंज कसते हुए उन्होंने मंत्रालय का नाम बदलकर सचिवालय रखने की बात भी कही है।