फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Flight Turbulence : पायलट के डोप टेस्ट पर एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब | Phuket-Delhi Flight

Sun, 09 Aug 2026 04:04 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को  मंगलवार यानि 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था... इस टर्बुलेंस के चलते कई यात्री घायल हो गए... जिसके बाद एयर इंडिया पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठे... वहीं अब एअर इंडिया की उड़ान एआई 2379 में गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद जांच में नया मोड़ सामने आया है... सूत्रों के मुताबिक, विमान के कमांड में रहे पायलट के दिल्ली पहुंचने के बाद कराए गए अनिवार्य डोप टेस्ट में साइको एक्टिव पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है... दरअसल दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के पायलट का ‘साइकोएक्टिव सब्सटेंस’ (डोप) टेस्ट किया गया... हालांकि अभी तक एअर इंडिया की तरफ से इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है... जबकि, जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें