प्लेन क्रैश में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई लेकिन इसमें एक लकी यात्री था जिसी जान बच गई। इसी बीच भूमि चौहान नाम की महिला यात्री अपनी किस्मत से इस हादसे से दूर रही। दरअसल उसी विमान वो भी यात्रा करने वाली थी लेकिन बीच में ऐसा कुछ हुआ जो वाकई चमत्कार से कम नहीं था। वो कहते हैं ना कि जाको राखे साईयां मार सके ना कोय। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की AI171 विमान गुरुवार दोपहर टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया. इसमें सवार 241 यात्रियों की मौत हो गयी, केवल एक यात्री बचा है. जिसकी पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई. यह सीट नंबर 11A में बैठा था. हर जगह इसी पैसेंजर को लेकर चर्चा हो रही है. लेकिन एक और लकी पैसेंजर है, जो प्लेन में चढ़ नहीं पाया और उसकी जान बची गयी. जाने प्लेन में न चढ़ने की क्या रही वजह, अहमदाबाद की रहने वाली भूमिका चौहान को 12 जून को AI171 से लंदन जाना था. वो शहर में ट्रैफिक जान को देखते हुए तय समय से और पहले घर से निकली. इसके बावजूद अहमदाबाद के भारी ट्रैफिक जाम में कई जगह फंस गयीं. इस वजह से भूमि सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट 10 मिनट देर से पहुंची थीं, जिससे उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया और उनकी फ्लाइट छूट गयी. फ्लाइट छूटने के बाद वो बहुत दुखी हुई और रोईं. क्योंकि फ्लाइट छूटने से उनका पूरा प्लान खराब हो गया.