इंडियन एयरफोर्स के लिए आज बेहद ही अहम और खास दिन है, क्योंकी आज भारतीय वायुसेना का 90वीं वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा है। ऐसे में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने बड़ी घोषणा की है।