एआई इंपैक्ट समिट से कई तस्वीरें सामने आईं। उसमें एक दिलचस्प फोटो दिखी, जब मंच पर पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वैश्विक टेक नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस ग्रुप फोटो को ध्यान देखिए सबने हाथ उठाते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाए रखा, लेकिन इसी में थोड़ा दाईं ओर देखेंगे तो आपको दिखेंगे सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई, इन्होने फोटो तो साथ खिंचवाई लेकिन अपने हाथ एक दूसरे को छूने नहीं दिए। इस ग्रुप फोटो के मौके पर Sundar Pichai, Sam Altman, Alexandr Wang, Dario Amodei सहित कई प्रमुख एआई कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। लेकिन इस तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया। सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई की दुश्मनी कैमरे में कैद हो गई। Anthropic AI के Dario Amodei और OpenAI के CEO Sam Altman के बीच रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में प्रोफेशनल और पब्लिक दोनों स्तर पर तनावपूर्ण रहे हैं।