यूपी में शराब के ठेकों के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा उग्र होता जा रहा है। जहां अब औरैया में भी महिलाओं ने ठेके को तहस-नहस कर दिया। महिलाओं ने पहले ठेके का शटर तोड़ा फिर अंदर घुसकर शराब की बोतलों को भी तोड़ दिया। महिलाओं का साथ घर के बच्चों और मर्दों ने भी दिया।