केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नोटबंदी के बाद देश में नसबंदी का कानून लाने की वकालत की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को नसबंदी की मुहिम से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा है, इस पर तुरंत काबू पाने के लिए नसबंदी का कानून लागू करना चाहिए।