प्रदेश में योगीराज आने पर सभी विभागों पर पड़ा दबाव साफ देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई चल रही है वहीं, दूसरी ओर उन्नाव में जिला प्रशासन ने जिले में अवैध तरीके से चल रही ग्लू फैक्ट्रियों पर भी डंडा चलाया। इन फैक्ट्रियों की वजह से वायु प्रदूषण होता है और साथ ही फैक्ट्री वाली जमीन की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है।