फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का हाथ थामें अभिनेत्री पूनम कौर ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों

Tue, 01 Nov 2022 04:22 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से गुजर रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोजाना सैकड़ो लोगों के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं और उनकी यात्रा में कई दिग्गज भी शामिल हो रहे हैं। इसी यात्रा में राहुल गांधी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अभिनेत्री पूनम कौर और राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस तस्वीर पर ट्वीट करना कर्नाटक बीजेपी की नेता प्रीति गांधी को भारी पड़ गया, उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। मामल बढ़ने के बाद आखिरकार अभिनेत्री पूनम कौर खुद सामने आईं और भाजपा नेत्री प्रीति गांधी को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें