बुधवार सुबह घना कोहरा आफत बनकर लोगों के लिए आया। जहां कानपुर में कोहरे की वजह से दर्जनों गाड़ियों एक के पीछे एक टकराती चली गईं। जीरो विजिविलिटी की वजह से गुजैनी से लेकर रामादेवी सड़क तक जगह-जगह गाड़ियों में भीषण टक्कर हुईं। कई जगह तो वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। एक ही सड़क रूट पर हुए सड़क हादसों की वजह से हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। वहीं औरैया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, घने कोहरे की वजह से करीब आधा दर्जन सड़क हादसों में नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए।