केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। स्वराज ने कहा कि बीजेपी सरकार के इन 3 सालों में एफडीआई में 37.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि चीन द्वारा किए गए एयरस्पेस उल्लंघन का मुद्दा भारत जल्द ही उठाएगा।