उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अचानक भड़की आग में एक ग्लास फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। रसूलपुर इलाके की सेवक ग्लास फैक्ट्री के पास एस आर ग्लास में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां घंटों मशक्कत करती रहीं लेकिन फैक्ट्री को बर्बाद होने से नहीं बचा पाईं। इस हादसे में फैक्ट्री में मौजूद 25 लोगों में से आठ लोग बुरी तरह झुलस गए।