उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सेना में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने 5100 युवा पहुंचे। एआरओ भर्ती के तीसरे दिन फर्रुखाबाद और सीतापुर जिले के युवाओं के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें दौड़ समेत दूसरी शारीरिक परीक्षाओं में पास होने वाले 361 युवकों का चयन किया गया। फिजिकल टेस्ट में पास युवकों का तीन से 12 जनवरी तक बरेली में मेडिकल टेस्ट होगा।