भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का प्रमाण दिया है। दरअसल विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में रहने वाले एक 4 महीने के बच्चे को इलाज के लिए भारत बुलाया है। सोमवार को वाधा बॉर्डर के जरिए बच्चे के साथ उसके माता पिता भारत पहुंचे और अब नोएडा के जेपी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।