फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 टेस्ट, 9230 रन… Test Cricket में कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड्स

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 12 May 2025 04:53 PM IST

आज क्रिकेट के उस अध्याय का अंत हो गया, जिसे हम ‘किंग कोहली’ कहते थे… जी हां, क्रिकेट का शेर, मैदान का बेताज बादशाह, और हर भारतीय दिल की धड़कन… विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे।” कभी ग़ुस्से में चेहरा तमतमाया, कभी शतक के बाद आंखों में आंसू… आज वही कोहली सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट के इस प्रारूप को अलविदा कह दिया … छोड़ गए पीछे यादों का समंदर, रिकॉर्ड्स की एक फेहरिस्त और लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कनें जो अब धीमी हो गई हैं।” रोहित के बाद अब विराट… क्या वाकई एक युग का अंत हो गया है? क्या ये वही दिन है जिसे हमने कभी देखना नहीं चाहा था? लेकिन क्रिकेट का मैदान आज थोड़ा सूना लग रहा है… क्योंकि अब वहाँ विराट कोहली की दहाड़ सुनाई नहीं देगी!”

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें