उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। मुरादाबाद में एक साल की नन्ही मासूम बच्ची को एक वहशी दरिंदे ने अपना शिकार बना लिया। 25 साल के वसीम नाम के दरिंदे ने पहले तो इस बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके निजी अंगों को जलती हुई सिगरेट से दाग दिया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन ये घटना समाज के लिए कई सवाल छोड़ गई।