फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में चलती कार में लगी आग, ऐसे बची सवार लोगों की जान

ऊना में चलती कार में अचानक आग लग गई। जिस के कारण एक कार में सवार दंपत्ति बाल-बाल बच गए। जबकि आग के कारण उनकी वोक्स वैगन अपोलो कार पूरी तरह जल गई। दंपत्ति ने गाड़ी से निकल कर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। यह घटना रात को जोल के नजदीक घटी हुई है। सतीश पुत्र रूप लाल निवासी अंदौरा ने बताया कि उसका बेटा और बेटी एक विवाह समारोह से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। जोल से कुछ दूरी पर पहुंचने पर कार में संभवत: तारों में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। जिसे देखकर कार सवार पति पत्नी ने कार को सड़क कि किनारे लगा दिया और तुरंत कार से बाहर निकल गए। सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में बेटा और बहू का तो बचाव हो गया, लेकिन गाड़ी आग के कारण पूरी तरह से जल गई। जिस कारण जहां उनको लाखों का नुकसान हुआ वहीं, सदमे और भय के चलते उनकी पत्नी को भी दो दिन के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें