ऊना जिले में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश का दौर रात नौ बजे तक लगातार जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वही खेती के लिहाज से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगातार सिंचाई में जुटे किसानों के लिए यह राहत भरा हैं। ध्यान रहे की ऊना जिला में इस समय हरी सब्जी और अगेती मक्की की फसल तैयार हो रही है। दिन में 40 डिग्री के आसपास तापमान पहुंचने से किसानों को फसलों के बचाव को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस बीच मंगलवार रात को हुई बारिश राहत लेकर आई।