एनएसएस कैंप के चौथे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरवाईं के स्वयंसेवकों ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बाबा श्री माईदास सदन में स्वच्छता अभियान चलाया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया। पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया। आपदा मित्र संदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया और शपथ दिलाई कि भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ लेडी प्रोग्राम ऑफिसर कुमारी शैलजा, लेक्चरर ज्योग्राफी, मेल प्रोग्राम ऑफिसर सुनील कुमार, लेक्चरर गणित, सुरेश कुमारी, लेक्चरर बायो और आरती शर्मा टीजीटी आर्ट्स, कृष्ण चंद्र वोकेशनल टीचर आदि उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाई। इस अवसर पर आपदा मित्र संदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हमें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।