उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सुबह प्रभातफेरी निकाली। इस दाैरान एनएसएस प्रभारी पवन कुमार व सह प्रभारी शोभा राणी की देखरेख में स्कूल परिसर से रायपुर मैदान मुख्य बाजार तक प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल ग्राउंड में योगाभ्यास किया और शरीर को फिट तथा तंदुरुस्त रखने के लिए विभिन्न योगाभ्यास किया। वहीं पर बौद्धिक स्तर में सुबह के सत्र में पहुंचे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा स्कूल के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ने स्वयंसेवियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि हमें जीवन में पढ़ाई-लिखाई कितनी जरूरी है। वहीं पर दोपहर के सत्र में पंजाब पी एसीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सह प्रबंधक विरेंद्र पाल ने भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। वहीं पर कंपनी की ओर से तैयार की जा रही महत्वपूर्ण उपकरणों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।