फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में महिला सशक्तीकरण और संस्कृति के संगम के साथ हुआ नारी सम्मान समारोह

महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अंब के मेला मैदान में नारी सम्मान एवं करवा चौथ समारोह का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और किरणदीप कौर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में आईआरबीएन बनगढ़ की कमांडेंट आईपीएस आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। जबकि कुटलैहड़ के विधायक विवेक विक्कू और उनकी पत्नी मृदु शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि आईपीएस आकृति शर्मा और एसडीएम अर्शिया दोनों ऊना जिले से संबंध रखती हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रशासनिक पदों तक पहुंचकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विकास कश्यप सहित क्षेत्र की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें