राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में बैग फ्री डे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्लो साइकिल रेस, स्पून-लेमन रेस और बोरी रेस प्रमुख रहीं। विद्यालय में संचालित हिंदी क्लब, इतिहास क्लब, गणित क्लब, अंग्रेजी क्लब, विज्ञान क्लब और ड्राइंग क्लब के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर समस्त स्टाफ सदस्य मंत्रमुग्ध हो गए और उनकी खूब सराहना की।