फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपमंडल अंब के तहत दियाडा पंचायत घर में लगा नि:शुल्क बैंकिंग कैंप, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

उपमंडल अंब की पंचायत दियाडा में सोमवार 25 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक (CSP 1A 740 604) की ओर से नि:शुल्क बैंकिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे पंचायत घर में शुरू हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। कैंप के दौरान बैंक अधिकारियों एवं कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) संचालक श्याम सुंदर ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें जनधन खाते, आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (FD), अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा विभिन्न लोन योजनाएँ शामिल थीं। भारी बारिश के बावजूद ग्रामीण बड़ी संख्या में कैंप में पहुँचे और योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर 20 नए जनधन जीरो बैलेंस खाते खोले गए। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समय पर बचत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कैंप में आए ग्रामीणों के लिए चाय-पकौड़ों की व्यवस्था भी की गई, जिससे आपसी मेलजोल और भी खुशनुमा रहा। ग्रामीणों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप गाँव-गाँव में नियमित रूप से लगाए जाने चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें