फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी के सारड़ा में दर्दनाक हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरने से 36 वर्षीय युवक नंद लाल की मौत

जिला ऊना के चिंतपूर्णी के सारड़ा में एक 36 वर्षीय युवक नंद लाल की 150 फुट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंद लाल रविवार को जंगल में जड़ी-बूटी काटने गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खाई के पास उसका दराट, टोपी और मोबाइल मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार सुबह पुलिस, फायर टीम और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दलदल और खाई की गहराई के कारण काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें