फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सुकड़ियाल गांव के समीप सड़क का किनारा धंसा, हादसे की आशंका बढ़ी

लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अंतर्गत भ्यांवी से पीपलू को जोड़ने वाली सड़क पर सुकड़ियाल गांव के समीप सड़क का किनारा काफी हद तक बैठ गया है। इससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे जमीन धंसने से मार्ग संकरा हो गया है। खासकर रात के समय और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो सड़क का और हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि प्रभावित हिस्से का तुरंत निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं तथा सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लोगों ने चेतावनी बोर्ड और अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था लगाने की भी मांग की है, जिससे वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें