फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक

जिला ऊना के कई इलाकों में आज सुबह करीब ग्यारह बजे हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन आज हुई हल्की से मध्यम बारिश ने उन्हें बड़ी राहत दी है। बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे रबी फसलों विशेषकर गेहूं, सरसों और चारे की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि यह बारिश समय पर न होती तो फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। बारिश से जहां सिंचाई का खर्च कम होगा, वहीं पैदावार बेहतर होने की उम्मीद भी जगी है। गांवों के खेतों में एक बार फिर हरियाली लौटने की संभावना से किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से खेत सूखने लगे थे, लेकिन आज की बारिश ने खेतों को नई जिंदगी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है और इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है। किसान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और फसलों की जड़ें मजबूत होंगी। वहीं किसान रमेश चंद ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह हल्की बारिश होती रही तो क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और फसलें अच्छी होंगी। कुल मिलाकर चकसराय के आस पास के क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है और आने वाले समय में बेहतर खेती व उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें