हरियाणा को पानी देने के नाम पर आज नंगल डैंम पर फिर तनाव के हालात पैदा हो गए थे। आज जैसे ही आप कार्यकर्ताओं को भनक लगी कि आज बीबीएमबी मैनेजमेंट 100-100 क्यूसेक कर नंगल डैम से 8500 क्यूसेक पानी हरियाणा को छोड़ने वाला है तो वैसे ही भारी संख्या में आप कार्यकर्ता नंगल डैम जमा हो गए और इस दौरान हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पानी छोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने बीबीएमबी व पुलिस अधिकारियों की एक बात नहीं मानी और कुछ ही देर बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंचे और नंगल डैम पुल के बीचों बीच टैंट लगा पक्के धरने पर बैठ गए और अब से कुछ देर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भी नंगल डैम पहुंचने वाले हैं।