छिन्नमस्तिका जयंती के पावन अवसर पर लुधियाना से आए श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ विशाल लंगर का आयोजन किया। यह लंगर फिरोजपुर की धर्मशाला में लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर संक्रांति के अवसर पर भी नियमित रूप से लंगर सेवा करते हैं, लेकिन माता रानी के जन्मदिवस के इस विशेष पर्व पर लंगर का आयोजन और भी श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा महामाई का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन और सेवा भाव के इस आयोजन ने सभी उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।