फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

उपमंडल बंगाणा में सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर यानि सेमिनार का शुभारंभ  उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका स्कूल प्रशासन और अध्यापकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक सम्मान के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस शिविर यानि सेमिनार में खंड बंगाणा के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, नई शिक्षा नीति के प्रावधानों और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के तरीकों की जानकारी दी जाएंगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक विवेक शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यापकों से साझा किए विचार, समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया आश्वासन संबोधन में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा किसी भी समाज की नींव होती है। यदि नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने खंड बंगाणा के सभी प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों के साथ खुलकर विचार साझा किए, उन्हें शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सकारात्मक पहल करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कई अध्यापकों ने स्कूलों में स्टाफ की कमी, भवनों की मरम्मत, फर्नीचर की आवश्यकता, खेल सामग्री और डिजिटल उपकरणों की कमी जैसे मुद्दे उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें