फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना की बैठक आयोजित, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना की बैठक शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की। उन्होंने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या, पार्किंग की समस्या, क्षेत्रीय अस्पताल में सुविधाओं की कमी को दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य सदस्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की किन समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। बैठक में फार्म के पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें