फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बडूही के प्राचीन महादेव मंदिर में श्रद्धा से मनाई गई महाशिवरात्रि, विशाल भंडारे का आयोजन

उपमंडल बंगाणा के तहत बडूही पंचायत स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ विशेष रूप से जलेबी भी परोसी गई, जिसे लोगों ने बड़े चाव से ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्य नरेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, आँशु पंडित, पंकज शर्मा, इशांत शर्मा तथा स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और पारंपरिक आस्था का प्रतीक बनकर लोगों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें