उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कुरवाई से अमबेहडा तक कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी अम्बेहडा वासियों ने अटया शिव मंदिर पहुंचे पर सभी कांवड़ियों का पहले स्वागत किया गया, उसके बाद सभी कांवड़ियों ने पहले शिव की पूजा-अर्चना की उसके बाद शिव पिंडी पर जलाभिषेक किया। उसके बाद सभी भक्तजनों द्वारा कांवड़ियों को प्रशाद वितरित किया गया।