फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल की बैठक संपन्न, नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियां तेज

हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बंगाणा में अध्यक्ष अभय राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेकंड सीनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह चैंपियनशिप 13 जून से 15 जून तक बांगना के डुमखर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया। हिमाचल में इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है, और आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया है। संभावना है कि इस चैंपियनशिप में देशभर से अनेक टीमें भाग लेंगी, जिससे हिमाचल का गौरव और खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सहोता, डॉ पंकज राणा,अमन शर्मा,प्रवीण कुमार, राजेश, विशाल भारती शर्मा, मुकेश, नितिन मुकेश कुमार, सुमन, अर्पित समेत अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें