फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर के प्रधान हरभजन सिंह का भव्य स्वागत

गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर के प्रधान हरभजन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हरभजन सिंह का फूलमालाओं और नारों से गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव एवं पंचायत समिति सदस्य बलबीर धीमान, गगरेट मंडल महामंत्री व अँदौरा लोअर के प्रधान पंकज कौंडल, बूथ अध्यक्ष रवि जसवाल, दिनेश शर्मा, शिव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मस्तान जसवाल, दीपांकर जसवाल, वार्ड मेंबर पवन कुमार, रछपाल सिंह, उपप्रधान शमशेर सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त किशन सिंह, केसर दास, शिव राम, वचित्र सिंह, विनोद कुमार, सुखदेव सिंह, धर्म सिंह, संदीप कुमार सहित अनेक ग्रामवासी भी इस मौके पर मौजूद रहे।सभी ने हरभजन सिंह को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि हरभजन सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और इससे पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी। हरभजन सिंह ने ग्रामवासियों के स्नेह व सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और समाज के पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें