फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ के चौमुखा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की 51 हजार रुपये की मदद

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सोलहसिंगी धार के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले चौमुखा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने सोलहसिंगी धार स्थित चौमुखा गांव में मौजूद इस प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपनी ओर से 51,000 रुपये की धनराशि मंदिर कमेटी को प्रदान की। साथ ही मंदिर चमुखा में पहुंचकर उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से सभी सनातनी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों से मंदिर के जीर्णोद्धार में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि चौमुखा महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि कुटलैहड़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण द्वापर युग में स्वयं पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान अपने कर कमलों से चौमुखा मंदिर का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि यह मंदिर उसी प्राचीन स्वरूप में जीर्णोद्धार किया जाएगा, जैसा इसका मूल स्वरूप रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को जान सकें। दविंदर कुमार भुट्टो ने बताया कि चौमुखा मंदिर कमेटी द्वारा पहले भी मंदिर का बेहतर निर्माण और रख रखाव किया गया था, लेकिन बीते वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के कारण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। आपदा के चलते मंदिर में लगे डंगे, प्रांगण और मंदिर का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को भी गहरी ठेस पहुंची। ऐसे में अब मंदिर के जीर्णोद्धार की सख्त आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें