शुक्रवार सुबह अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के आवास में अचानक आग लग गई। ऊपर की मंजिल में लगी आग के चलते कमरे में रखा बेड, एलईडी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान एडीसी घर से बाहर से जबकि पारिवारिक सदस्य नीचे थे। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि सुबह घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पत्नी का फोन आया कि घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई है। माैके पर पहुंचे तो पाया कि ऊपरी मंजिल में आग भड़की है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी अशोक राणा ने कहा कि एडीसी के आवास में आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।