फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी मंदिर के निकासी द्वार पर खाली दुकानों में भड़की आग, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा बलों ने मौके पर बुझाई

चिंतपूर्णी मंदिर के निकासी द्वार के समीप खाली पड़ी हुई दुकानों में आग लगने की घटना बुधवार को तीन बजे के करीब घटी। मंदिर के कर्मचारियों को आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां, होमगार्ड जवान और पूर्व सैनिक मिलकर आग बुझाने में जुट गए।आग लगने के समय निकासी द्वार से वापस लौट रहे श्रद्धालु थोड़ी देर के लिए घबरा गए, लेकिन फायरकर्मी जल्द ही आग पर नियंत्रण पा गए जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। फायर प्रभारी साहिल ठाकुर ने बताया कि उन्हें मंदिर अधिकारी से सूचना मिली कि मंदिर के निकट जो दुकानें खाली पड़ी हैं, उनमें आग लगी है।ये दुकानें मंदिर के विस्ताररिकरण कार्य के चलते लंबे समय से बंद पड़ी थीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि समय रहते नियंत्रण पाने से मंदिर परिसर और आसपास के अन्य स्थलों को सुरक्षित रखा गया। इस घटना से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी भी तरह का खतरा नहीं रहा, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने आग लगने के कारणों को लेकर सुरक्षा इंतजामों को और प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया है।अगर ये आग ओर बढ़ जाती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें