फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: आजादी के 77 साल बाद पूरी हुई मांग, बेहड जसवां पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पक्के रास्ते का काम शुरू

आजादी के 77 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बेहड जसवां पंचायत के वार्ड नंबर 5 की जनता को बड़ी राहत मिली है। पंचायत ने यहां लंबे समय से लंबित पक्के रास्ते के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस क्षेत्र के लोग वर्षों से कच्चे व बदहाल रास्ते से परेशान थे, जिससे उन्हें बरसात और आपातकालीन स्थितियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की ओर से बार-बार की गई मांगों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के चलते आखिरकार पंचायत ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया। रास्ते के पक्के निर्माण की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया और इसे अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। स्थानीय निवासी कालू जोली, नीलमा, ने कहा, "हम कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे थे। अब जब काम शुरू हुआ है, तो हम पंचायत का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी बात सुनी और इस पर काम किया।" पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि यह कार्य विकास योजनाओं के तहत कराया जा रहा है और जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें