फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जर्जर भवन गिरने के 12 दिन बाद भी नहीं हटाया मलबा

ऊना जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 6 में जर्जर भवन गिरने के 12 दिन के बाद भी अभी तक मलबे को हटाया नहीं जा सका है। इसके कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई है, वहीं दूसरी तरफ एक परिवार का घर से बाहर निकलना भी पूरी तरह बंद हो चुका है। नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए लोगों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर अधिकारियों को त्वरित संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन नगर निगम के ढीले रवैया का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द इस जगह से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें