ऊना शहर में भाजपा की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा भाजपा सदर विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में निकाली गई। इसके बाद एमसी पार्क स्थित शहीद समारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया। इस दौरान सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा करती है। शहीद समारक पर इस यात्रा का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि उन शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।