फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बंगाणा में भव्य कार्यक्रम, पथ संचलन ने आकर्षित किया ध्यान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज बंगाणा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक सत्र को डॉक्टर हेमराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपने आप में हिंदू है और संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्त, अनुशासित एवं सेवा-भाव से युक्त स्वयंसेवकों का निर्माण करना है। कार्यक्रम के दौरान पथ संचलन भी निकाला गया, जो आशीर्वाद होटल से प्रारंभ होकर तहसील चौक होते हुए शिवालिक होटल तक पहुंचा। स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों, कदमताल और गणवेश में प्रस्तुत एकता के दृश्य ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें