माता चिंतपूर्णी महोत्सव के तहत अंब खेल मैदान में व्यापारियों ने अपने स्टॉल सजाने प्रारंभ कर दिए हैं। शुक्रवार को व्यापारियों ने अस्थायी दुकानों पर सामान रखना प्रारंभ किया है। जबकि मैदान में झूले, ऊंट की सवारी और फिश टनल बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही मेले के दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए स्टेज बनकर लगभग तैयार हो चुकी है।