उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में जैसे ही पहली बरसात की फुहारें गिरीं, खेतों में हरियाली की उम्मीद जग गई और किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। स्थानीय किसान मोहन सिंह, जीवन सिंह, हंसराज और अर्जुन सिंह का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे आगामी फसलों की बुवाई सुचारू रूप से हो पाएगी। किसानों का मानना है कि इस बार मानसून मेहरबान रहेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है। क्षेत्र में बारिश के चलते अब कृषि कार्यों में तेजी आने की संभावना है।