फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठियाणी में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों पर की कार्रवाई

लठियाणी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हाईकोर्ट के आदेशों के तहत प्रशासन की ओर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि संबंधित भूमि लंबे समय से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थी, बावजूद इसके उस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने कब्जा हटाने के आदेश दिए। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें