कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में उप मंडल स्तरीय शिकायत निवारण एवं विकास समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा लंबित जन समस्याओं और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए और जिस भी विभाग में कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुँचाने की है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।