फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुठेड़ा खैरला स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईटीआई नैहरियां का प्री वोकेशनल टूर

राजकीय उच्च विद्यालय कुठेड़ा खैरला के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय प्री वोकेशनल टूर किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने बताया कि यह आईटीआई 2007 में शुरू हुई थी। वर्तमान में इस आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जब आप घर जाएं तो आईटीआई और आईटीआई में चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं। आईटीआई के अनुदेशकों सुनील कुमार, सुनील दत्त, आशा रानी और सुमन कुमारी ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जाकर वहां स्थापित मशीनों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं । इस अवसर पर समूह अनुदेशक राकेश कुमार और विद्यालय की ओर से आए अध्यापक संजीव कुमार, राकेश कुमार, वबीता देवी और दीक्षा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं अनिकेत कुमार, मन्नत शर्मा, मोहम्मद उमर , मोहम्मद अरमान, अक्षित कुमार, आरुष धीमान व अनमोल ठाकुर ने विद्यालय के इस प्रयास को सराहा और टूअर में प्राप्त जानकारियों को भविष्य के लिए बहुपयोगी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें