नंगल की अड्डा मार्केट के श्री बालाजी खाटू श्याम मंदिर में भगवान हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आज से श्री रामायण के पाठ का आयोजन करवाया जा रहा है। कल सुबह 10:00 बजे भोग डालने के बाद 12:30 बजे तक भगवान नाम का कीर्तन होगा और उसके बाद कुलचे-चने का लंगर संगतों में वितरित किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने सभी को इस धार्मिक अनुष्ठान में आमंत्रित किया है।